मटर-पोटैटो पेटिस

मटर-पोटैटो पेटिस 


(३ व्यक्तियों के लिए)


सामग्रीः २५० ग्राम उबले हुए आलू, ३ टेबलस्पून चावल का आटा, १ टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर, १०० ग्राम उबली हुई हरी मटर, १-१ बारीक कटा हुआ प्याज़ और टमाटर, आधा-आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर व गरम मसाला पाउडर, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल. _ 


विधिः आलू को मैश करके इसमें नमक और कॉर्नफ्लोर मिलाएं. फिर कड़ाही में तेल गरम करके प्याज़ सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें टमाटर, हरी मटर, लालमिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर २ मिनट तक भूनें. अब आलू वाले मिश्रण से गोले बनाकर हथेली से दबाएं और हरी मटर वाला मिश्रण इसमें स्टफ करके चावल के आटे में लपेटें और तल लें. सॉस के साथ सर्व करें.







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ