मैक्सिकन टाकोज़

मैक्सिकन टाकोज़


(४ व्यक्तियों के लिए) 

भग्राः १ कप उबला हुआ राजमा, आधा कप कॉर्नफ्लोर, आधा कप मैदा, १-१ टेबलस्पून लहसुन-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, बारीक कटा प्याज़ और शिमला मिर्च, २ टेबलस्पून चिली और टोमैटो सॉस, १ कप टोमैटो प्यूरी, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल.

विधिः मैदा और कॉर्नफ्लोर में नमक और मोयन मिलाकर आटा गूंध लें. छोटी-छोटी लोई बनाकर पतली रोटियां बेल लें. टाकोज़ के सांचे के ऊपर रोटी को रख दें और गरम तेल में तल लें. थोड़ा ठंडा होने पर टाकोज़ को सांचे से निकाल लें. एक कड़ाही में तेल गरम करके प्याज़ भूनें. उबला हुआ राजमा, शिमला मिर्च, टोमैटो सॉस, चिली सॉस, टोमैटो प्यूरी, लहसुन-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और नमक डालें. टाकोज़ में ये मिश्रण भरकर सॉस से सजाकर सर्व करें.





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ