पोहा ढोकला
(४ व्यक्तियों के लिए)
सामग्री: ५०० ग्राम पतला पोहा, २५० ग्राम दही, १ टेबलस्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, २ टेबलस्पून तेल, २ टेबलस्पून नारियल कद्दूकस किया हुआ, आधा टीस्पून राई व जीरा, नमक स्वादानुसार,
१/४ टीस्पून सोडा, आधा टेबलस्पून बारीक कटी हुई हरी धनिया.
विधिः दही और पोहे को मिलाकर एक घंटे के लिए रख दें. उसमें अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, नमक, हरी धनिया, सोडा व तेल मिलाकर चिकनाई लगी थाली में फैलाएं और स्टीम करके ढोकला बना लें. ठंडा होने पर बड़े टुकड़ों में काटकर राई-जीर का छौंक लगाएं.
कढ़कस किए हुए नारियल और हरी धनिया से सजाकर सर्व करें

0 टिप्पणियाँ