लौकी मेथी-पनीर पराठा

लौकी मेथी-पनीर पराठा


(३ व्यक्तियों के लिए) 

सामग्रीः आटे के लिए: साढ़े तीन कप गेहूं का आटा, १ कप मैदा, १ टेबलस्पून तेल, पानी आवश्यकतानुसार, सेंकने के लिए तेल. _स्टफिंग के लिए: १-१ कप लौकी कद्दूकस की हुई और मेथी कटी हुई, डेढ़ कप पनीर मैश किया हुआ, आधा टीस्पून अमचूर पाउडर, १ टीस्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, नमक स्वादानुसार. _


 विधिः स्टफिंग की सारी सामग्री मिला लें. आटे के लिए गेहूं का आटा, मैदा, तेल और पानी मिलाकर गूंध लें. लोई लेकर स्टफिंग की सामग्री भरकर परांठे बेल लें. गरम तवे पर तेल लगाकर
 परांठे को क्रिस्पी होने तक सेंक लें.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ