चाइनीज़ इडली

चाइनीज़ इडली


 (२ व्यक्तियों के लिए)


सामग्रीः ८-१० इडली, २ टेबलस्पून तेल, १- १ टेबलस्पून प्याज़ और अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट, २ टेबलस्पून सोया सॉस, १ टेबलस्पून टोमैटो सॉस, आधा टीस्पून विनेगर, २ टीस्पून कॉर्नफ्लोर, १/४ टीस्पून अजीनोमोटो आधा टीस्पून चिली सॉस, २ शिमला मिर्च, १ कप बारीक कटी हरी प्याज़, नमक स्वादानुसार


विधिः कड़ाही में तेल गरम करें प्याज़ और अदरक-लहसुन- हरी मिर्च का पेस्ट डालकर २-३ मिनट तक भूने सभी सॉस डालें, कॉर्नफ्लोर पानी में घोलकर डालें. अजीनोमोटो डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं. इडली डालकर सूखने तक पकाएं. शिमला मिर्च डालें. नमक डालकर कुछ देर और पकाएं. 
हरी प्याज से सजाकर सर्व करें









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ