बीन्स बर्गर
(२ व्यक्तियों के लिए)
सामग्रीः १ कप उबला हुआ राजमा, २ बर्गर बन १-१ बारीक कटा हुआ प्याज व टमाटर, १ बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, २ टेबलस्पून सोया सॉस २ टेबलस्पून टोमैटो सॉस, २ टेबलस्पून घी, १ टेबलस्पून चीज, १ टेबलस्पून बटर नमक स्वादानुसार
विधीः पैन में घी गरम करके प्याज भनें. फिर इसमें टमाटर शिमला मिर्च नमक, सोया सॉस, टोमैटो सॉस मिलाकर पकाएं. अब राजमा डालकर कुछ देर पकने दे. बर्गर बन को बीच से काटकर बटर लगाकर दोनों तरफ से सेंक लें फिर इसके बीच में राजमा वाला मिश्रण स्टक करके
ऊपर से चीज़ डालें और सर्व करें

0 टिप्पणियाँ