चटपटी लेयर्ड दही-रोटी

चटपटी लेयर्ड दही-रोटी


(२ व्यक्तियों के लिए)


 सामग्री: १ कप गाढ़ा दही, २ टेबलस्पून तेल, १ टेबलस्पून हरी मिर्च का पेस्ट १/४ टेबलस्पून हल्दी पाउडर, १ उबला और कढुकस किया हुआ आलू, शक्कर व नमक स्वादानुसार, ७ कड़क और मोटी रोटियां, १ टेबलस्पून इमली की चटनी, १ टेबलस्पन हरी चटनी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और चाट मसाला, स्वादानुसार, १ टेबलस्पून कटी हुई हरी धनिया, १/४ कप अनार के दाने, १ टीस्पून जीरा, चुटकीभर हींग.


विधिः दही में शक्कर और नमक डालें. कड़ाही में तेल गरम करके जीरा और हींग का तड़का लगाएं. उसमें हल्दी, आलू, हरी मिर्च का पेस्ट और नमक मिला लें २ रोटी पर आलू का यह तैयार मिश्रण फैलाएं. २ रोटी पर हरी चटनी और २ रोटी पर इमली की चटनी लगा दें. प्लेट में आलू की टॉपिंगवाली १ रोटी रखकर उसके ऊपर हरी चटनीवाली रोटी. बाद में इमली की चटनीवाली रोटी रखें. इसी तरह बाकी की रोटियां भी एक के ऊपर एक रखें. अंत में बची हुई १ सादी रोटी ऊपर रखें इस रोटी के लेयर पर अच्छी तरह से दही डाल दें, ताकि रोटियां न दिखें. ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और चाट मसाला पाउडर डाल दें हरी
 धनिया और अनारदाने डालकर पेस्ट्री की 
तरह काटकर तुरंत सर्व करें.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ