रोटी पोहे
(२ व्यक्तियों के लिए)
सामग्रीः ४-५ रोटी, १ टेबलस्पून मूंगफली, २ टेबलस्पून बारीक कटा प्याज़, आधा-आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और नींबू का रस, १ टीस्पून शक्कर, नमक स्वादानुसार, १ टेबलस्पून तेल, १ टेबलस्पून हरी धनिया, थोड़ी-सी बारीक नमकीन.
विधिः रोटी का बारीक चूरा कर लें. कड़ाही में तेल गरम करके प्याज़ डालकर भूनें. मूंगफली डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसमें रोटी का चूरा डालें. हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नींबू का रस, शक्कर और नमक मिलाकर थोड़ी देर पकाएं. नमकीन और
हरी धनिया से सजाकर सर्व करें.

0 टिप्पणियाँ