राजस्थानी पूरिया
(४ व्यक्तियों के लिए)
सामग्री: डेढ़ कप मैदा, २ टीस्पून तेल, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल.
स्टफिंग के लिए: १ कप उड़द दाल, १ टीस्पून साबूत धनिया, १ टीस्पून साबूत जीरा, ६-८ लाल कश्मीरी मिर्च.
विधिः उड़द दाल को ४-५ घंटे भिगोकर पीस लें. धनिया, जीरा और लाल मिर्च को तवे पर भूनकर पीस लें. पैन में तेल गरम करके दाल, उपरोक्त पिसा हुआ मसाला और नमक मिलाकर अच्छे से भूनें. ठंडा होने दें. मैदा गूंधकर उसकी छोटी-छोटी पूरियां बनाकर उसमें दाल के
मिश्रण को स्टफ करके तल लें.

0 टिप्पणियाँ