दाल वेज कबाब
(३ व्यक्तियों के लिए)
सामग्री: १ कप चना दाल भिगोई हुई. १ टीस्पून अदरक, ४ हरी मिर्च, ३-६ लहसुन की कलियां, आधा-आधा कप बारीक कटी पत्तागोभी, गाजर और हरी प्याज, चुटकीभर सोडा, १ टीस्पून बारीक कटी हरी धनिया, १ टीस्पून जीरा, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल.
विधिः भिगोई हुई चने के दाल में अदरक, हरी मिर्च और लहसुन मिलाकर दरदरा पीस लें. सभी सामग्री अच्छी तरह से मिलाकर हाथ से दबाकर कबाब बना लें पैन में तेल गरम करके सुनहरा होने तक तल लें.

0 टिप्पणियाँ