ग्रीन परांठा
सामग्री: २ कप गेहूं का आटा, २ टेबलस्पून पालक का पेस्ट, १-१ टेबलस्पून मेथी, पुदीना और हरी धनिया का पेस्ट, २ हरी मिर्च का पेस्ट, आधा-आधा टीस्पून कालीमिर्च और जीरा पाउडर, १ टीस्पून कलौंजी,
स्वादानुसार नमक
विधि: आटे में सारी सामग्री मिलाकर गूंध लें. थोड़ी देर गीले कपड़े से ढककर रखें परांठे बनाकर नॉनस्टिक
तवे पर सेंक लें.
पनीर हॉग कॉग
सामग्री: 200 ग्राम पनीर, ५० ग्राम भुने हुए काजू, १ प्याज गोल स्लाइस में कटा हुआ, १ शिमला मिर्च की
पतली गोल स्लाइसेस
गार्लिक साँस के लिए: १ टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, २ टमाटर, १ टेबलस्पून टोमैटो केचअप, ४ साबूत कश्मीरी लाल मिर्च, १ टीस्पून शहर, १ टीस्पून कॉर्नफ्लोर, १ टीस्पून विनेगर, १/२ टीस्पून
कालीमिर्च पाउडर, चुटकीभर अजीनोमोटो, नमक
स्वादानुसार- सभी सामग्री मिलाकर पीस लें
विधि: एक कड़ाही में गार्लिक सॉस डालें पानी मिलाकर उबालें. अब इसमें पनीर, भुने हुए काजू,
प्याज़ के
छल्ले और शिमला मिर्च डालकर पकाएं. गरम-गरम
सर्व करें.

0 टिप्पणियाँ