मसाला रोटी
सामग्री: १ कप गेहूं का आटा, आधा कप बेसन, ३00 ग्राम उबले व मैश किए हुए आलू, १ टीस्पून अदरक- हरी मिर्च का पेस्ट, १ टेबलस्पून मूंगफली पिसी हुई, १ टेबलस्पून नींबू का रस, १ टीस्पून शक्कर,
आवश्यकतानुसार पानी.
- स्वादानुसार नमक
विधि: गेहूं के आटे में बेसन, आलू, मूंगफली सहित सारी सामग्री मिलाकर गूंध लें. आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर बेलें और नॉनस्टिक तवे पर सेंक लें.
मक्के की रोटी
सामग्री: २ कप मक्के का आटा, आधा कप गेहूं का आटा, १ टेबलस्पून हरी धनिया, १ बारीक कटा हुआ प्याज़, गुनगुना पानी आवश्यकतानुसार, स्वादानुसार नमक
विधिः मक्के और गेहूं के आटे में हरी धनिया, प्याज़ और नमक डालकर गुनगुने पानी से गूंध ले. मक्के की रोटी बनाकर सरसों के साग के साथ
गरम-गरम सर्व करें.

0 टिप्पणियाँ