प्याज़ और नारियल परांठा,मिक्स वेजीटेबल परांठा


प्याज़ और नारियल परांठा


सामग्री: १ कप कद्दूकस किया हुआ नारियल, २ बारीक कटे हुए प्याज़, १ टेबलस्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, १ टेबलस्पून नींबू का रस, १ टेबलस्पून शक्कर, १ टेबलस्पून बारीक कटी हुई हरी धनिया,
 २ कप गेहूं का आटा, स्वादानुसार 
नमक. 

विधि: कड़ाही में कद्दूकस किया हुआ नारियल, प्याज़, नमक, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, शक्कर, नींबू का रस और हरी धनिया डालकर पानी सूखने तक भूनें. आटे में नमक और पानी डालकर गूंध लें. आटे की लोई बनाकर नारियल वाला मसाला भरकर किनारों को बंद करें और हल्के हाथों से बेलें. 
नॉनस्टिक तवे पर धीमी आंच 
पर सेंकें.


मिक्स वेजीटेबल परांठा


सामग्री: ४ उबले और मैश किए हुए आलू, १/४ कप कद्दूकस किया हआ गाजर, १/४ कप उबले और मैश किए हुए मटर
व बीन्स, १ टेबलस्पून अदरक, १ कप गेहं का आटा, आधा कप पानी, 
स्वादानुसार नमक 

विधि: आटे में नमक मिलाएं और पानी डालकर गंध लें स्टफिंग की सारी सामग्री मिक्स करें. आटे की लोई बनाकर
स्टफिंग करें और हल्के हाथ से बेलकर नॉनस्टिक तवे पर परांठे
 सेंक लें.








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ