तिल के पेटिस
सामग्री: १ कप आरारोट, १ कप खट्टी छाछ, १ कप पानी १ टेबलस्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
१ टेबलस्पून तिल, १ टीस्पून जीरा, ८-१० करीपत्ते, स्वादानुसार सेंधा नमक
विधि: कड़ाही में जीरा तिल, करीपत्ता डालकर भून लें आरारोट में पानी और छाछ डालकर मिक्स करें और कड़ाही में डालें बाकी सामग्री भी डाल दें और गाढ़ा होने तक पकाएं पकने पर
थाली में फैला दें. ठंडा होने पर
कार्ट और परोसें
रंग-बिरंगे चावल
सामग्री: १ कप पका हुआ चावल, १/४ कप शिमला मिर्च, १/४ कप कॉर्न, १/४ कप टमाटर, १ टेबलस्पून टोमैटो केचअप, १ टीस्पून रेड चिली सॉस, १ टीस्पून चिली फ्लेक्स, १ टीस्पून लहसुन का
पेस्ट, १ टीस्पून तुलसी की पत्तियां, १/२ टीस्पून
ऑरिगेनो, स्वादानुसार नमक
विधिः चावल में सभी सामग्री मिक्स करके अवन में १० से १५ मिनट तक बेक करें. गरम-गरम परोसें.

0 टिप्पणियाँ