कचुबर
सामग्री: २५० ग्राम ककड़ी बारीक काट लें. १ टेबलस्पून मूंगफली दरदरी पिसी हुई, १ टेबलस्पून नारियल कढुकस किया हुआ, २ हरी मिर्च बारीक कटी हुई, १ टीस्पून नींबू का रस, स्वादानुसार सेंधा नमक,
_ हरी धनिया.
विधिः एक बाउल में सभी सामग्री को मिलाकर सर्व करें
संक्रान्त खिचड़ी
सामग्रीः १/२ कप छिलके वाली मूंग दाल, १/२ कप चावल, १ टेबलस्पून चना दाल, १ टेबलस्पून गेहूं, १ टेबलस्पून बाजरी, १ टेबलस्पून ज्वार, २ टेबलस्पून हरा चना, २ टेबलस्पून मटर, २ टेबलस्पून गाजर, १ टीस्पून हल्दी पाउडर, १ टीस्पून हींग, १ टेबलस्पून तिल, स्वादानुसार नमक ४ कप पानी.
विधिः सभी सामग्री मिक्स करके कुकर में डालकर तीन सीटी होने तक पकाएं. १० मिनट धीमी आंच पर रखें. कढ़ी और पापड़ के साथ गरम-गरम सर्व करें.

0 टिप्पणियाँ