कंद के पेटिस
सामग्रीः १/२ किलो गुलाबी कंद, १/२ कप मूंगफली का पाउडर, १/४ कप कद्दूकस किया हुआ नारियल, १ टेबलस्पून अदरक- हरी मिर्च का पेस्ट, १ टीस्पून कालीमिर्च पाउडर, २ टीस्पून नींबू का रस, १ टीस्पून
शक्कर, स्वादानुसार सेंधा नमक.
विधिः कंद को छीलकर कुकर में तीन सीटी होने तक पका लें. फिर इसमें सभी सामग्री मिलाकर पेटिस बना
लें. नॉन स्टिक तवे पर सेंक लें. पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें.
पालक रिसोटा
सामग्रीः १ कप पका हुआ चावल, १/२ कप कच्चे पालक का पेस्ट, १/२ कप व्हाइट सॉस १ टीस्पून लहसुन, १/२ टीस्पून कालीमिर्च पाउडर, 1 टमाटर कटा हुआ, १ टेबलस्पून तुलसी की पत्तियां, १/२ टेबलस्पून मिक्स हस, स्वादानुसार नमक.
विधिः सारी सामग्री मिला लें. इसमें पानी डालकर धीमी आंच पर १०-१५ मिनट तक पकाएं. तुलसी की पत्तियों से गार्निश करें,

0 टिप्पणियाँ