सांबर कढ़ी पकौड़ा

सांबर


सामग्री: आधा कटोरी अरहर की दाल, २ प्याज, २ टमाटर, २-३ लहसुन की कलिया, ४-५ टुकड़े सफेद कळू (पेठा), २ सहिजन, १ टीस्पून सांबर मसाला, आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, १/४ टीस्पून हल्दी पाउडर, १ टेबलस्पून इमली का पल्प, १ टीस्पून गुड, आधा टीस्पून उड़द दाल, आधा टीस्पून राई, ८-१० करी पत्ते, ३-४ साबूत लाल मिर्च, १ दालचीनी का टुकड़ा, २-३ लौंग, २ टेबलस्पून बारीक कटी हुई हरी धनिया, स्वादानुसार नमक.


 विधिः अरहर की दाल को धोकर कुकर में ४-५ सीटी आने तक पकाएं प्याज, लहसुन और टमाटर का पेस्ट बना लें. सफेद कढू और सहिजन
को अलग पैन में उबाल लें. एक कड़ाही में राई. उडढ दाल, साबूत लाल मिर्च, करीपत्ता, दालचीनी और लौंग डालकर भूनें. दाल, उबली हुई सब्जियां, इमली का पल्प,
गुड़ और सारे मसाले डालकर उबालें. हरी धनिया डालकर डोसा या इडली के साथ सर्व करें.








कढ़ी पकौड़ा


सामग्री: ३ उल्लास खट्टा छाछ, २ टेबलस्पून बेसन, आधा-आधा टीस्पून गई जीरा और मेथी दाना, ८-१० करीपत्ते. १ टीस्पून बारीक कटा हुआ अदरक, ३ बारीक कटी हुई हरी मिर्च, २ साबूत लाल मिर्च, २ बारीक कटे हुए प्याज, आधा टीस्पून धनिया-जीरा पाउडर आधा टीस्पून दालचीनी व कालीमिर्च पाउडर २ टेबलस्पून कटी हुई हरी धनिया. पकौड़ों के लिए: आधा कप बेसन और गेहू का आटा, आधा कप कटी हुई पालक और मेथी, १ टीस्पून बारीक कटी हुई अदरक-हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक


 विधि: आटे और बेसन में सारी सामग्री मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें. इडली स्टैंड में घोल डालकर भाप में पकाकर पकौड़े बना लें. छाछ में नमक, सारे सूखे मसाले और बेसन मिलाकर घोल बना लें. कड़ाही में मेथीदाना, राई, जीरा, करीपत्ता और लाल मिर्च डालकर भूनें. हरी मिर्च, प्याज, अदरक मिलाकर थोड़ा और भूनें छाछ वाला घोल व नमक मिलाकर थोड़ी देर उबालें पकौड़े मिलाएं. 
सर्व करते समय हरी धनिया मिलाकर सर्व करें.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ