गुजराती दाल
सामग्री: 1 कप अरहर की दाल, आधा टीस्पून हल्दी, ३ हरी मिर्च, ६-७ करीपत्ते, १ टीस्पून गुड़, १ टीस्पून नींबू का रस, १/४ टीस्पून हींग, २ लौंग, १ दालचीनी, २ बोर मिर्ची, १ टीस्पून राई, मेथी और जीरा, २ टीस्पून बारीक कटी हुई हरी धनिया, आवश्यकतानुसार पानी. स्वादानुसार नमक
विधिः दाल में हींग, हल्दी और पानी मिलाकर कुकर में ३ सीटी आने तक पका लें. ठंडा होने पर कुकर खोलें, दाल को अच्छी तरह से घोंट लें. इसमें हरी मिर्च, करीपत्ते, नमक, नींबू का रस और गुड़ मिलाकर ५ मिनट तक उबालें, कड़ाही में राई, जीरा और मेथी डालकर भूनें, फिर लौंग, दालचीनी और बोर मिर्ची डालकर खुशबू आने तक भूनें. दाल डालकर अच्छी तरह मिलाएं और हरी धनिया से सजाकर सर्व करें.
ग्रीन थाई करी
सामग्री: करी के लिए: ४ हरी मिर्च, १ इंच लंबा अदरक का टुकड़ा, १ प्याज़, ४-५ लहसुन की कलियां, 1 टीस्पून लेमन ग्रास, २ टेबलस्पून हरी धनिया, ८-१० तुलसी की पत्तियां, स्वादानुसार नमक
(सारी सामग्री को मिक्स करके पेस्ट बना लें).
अन्य सामग्री: १00 ग्राम फूलगोभी, ५०-५0 ग्राम हरी मटर, बीन्स, गाजर, कॉर्न और शिमला मिर्च, २५० मि. ली. कोकोनट मिल्क (नारियल का दूध), १ टीस्पून धनिया-जीरा पाउडर, १/४ कप पानी.
विधि: कड़ाही में करी का पेस्ट, सारी सब्जियां, कोकोनट मिल्क, धनिया-जीरा पाउडर और पानी डालकर उबालें और गाढ़ा होने तक पकाएं. हरी धनिया और तुलसी के पत्तों से सजाकर चावल के साथ गरम-गरम
सर्व करें.

0 टिप्पणियाँ