मसाला खिचड़ी,चटपटी मूंगफली


मसाला खिचड़ी


सामग्रीः १/२ कप अरहर की दाल, १/२ कप चावल, १ प्याज़, १ टमाटर, १ टीस्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, १ टीस्पून गरम मसाला, १ टीस्पून धनिया-जीरा पाउडर, १/२ टीस्पून हल्दी पाउडर, आधा-आधा टीस्पून राई और जीरा, १ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, २ टीस्पून हरी धनिया, १ टीस्पून लहसुन, १ टेबलस्पून मूंगफली, नमक स्वादानुसार.

 विधिः एक कड़ाही में राई, जीरा, प्याज़ और लहसुन डालकर भूनें. फिर टमाटर डालकर भूनें. दाल, चावल और बची हुई सभी सामग्री डालकर थोड़ी देर और भूनें. फिर ४ कप पानी डालकर कुकर में ४ सीटी होने तक पकाएं.






चटपटी मूंगफली


सामीः १ कप मूंगफली (भूनकर छिलका निकाल लें), १ टेबलस्पून नारियल कद्दूकस किया हुआ, १ हरी मिर्च
बारीक कटी हुई. हरी धनिया, नींबू का रस, स्वादानुसार सेंधा नमक, शक्कर.

विधिः मूंगफली में सभी चीजें मिला लें और सर्व करें.






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ