मावा मफिन्स
सामग्री: १२०-१२० ग्राम मैदा और बटर, १०० ग्राम पिसी हुई शक्कर, ४ अंडे, आधा टीस्पून वेनीला एसेंस, १०० ग्राम मावा, १-१ टीस्पून बेकिंग पाउडर और इलायची पाउडर, ४ टेबलस्पून फ्रेश क्रीम, १/४ कप दूध,
विधिः मैदे और बेकिंग पाउडर को दो बार छलनी से छानें. दूध, फ्रेश क्रीम, मावा, बटर और शक्कर मिलाएं. अंडा और वेनीला एसेंस डालकर फेंटें. मैदा मिलाते हुए खूब फेंटें, इस मिश्रण को मफिन्स मोल्ड में डालकर अवन में १८० डिग्री से. पर २५ मिनट बेक करें.
झटपट क्रंची केक
सामग्री: ६-७ मारी बिस्किट्स का चूरा, आधा-आधा कप केस्टर शुगर और पिघला हुआ बटर, १ कप नारियल का बुरादा, १/४ कप चोको चिप्स, ३/४ कप कंडेस्ड मिल्क, आधा कप कटे हुए अखरोट, चुटकीभर नमक.
विधिः बिस्किट के चूरे में कैस्टर शुगर, पिघला हुआ बटर और नमक मिलाएं. माइक्रोसेफ ट्रे में इस मिश्रण को फैलाएं. नारियल का बुरादा छिड़ककर हाथ से दबाएं. तीसरी परत चोको चिप्स की लगाएं. चौथी और अंतिम परत के लिए कंडेस्ड मिल्क फैलाएं. कटे हुए अखरोट बुरकें. अवन में १८० डिग्री से. पर आधे घंटे बेक करें

0 टिप्पणियाँ