जीरा बिस्किट
सामग्रीः २ कप मैदा, २ टेबलस्पून जीरा, १ टीस्पून बेकिंग पाउडर, १/४ कप पिसी हुई शक्कर, आधा कप तेल, १ अंडा, डेढ़ टीस्पून नमक.
विधिः मैदा, नमक, बेकिंग पाउडर मिलाकर छलनी से २ बार छानें. जीरा मिलाएं. एक बाउल में शक्कर, तेल, फेंटा हुआ अंडा मिलाकर खूब फेंटे. इसमें मैदे वाला मिश्रण मिलाएं. २ टेबलस्पून पानी डालकर नरम आटा गूंधे. छोटेछोटे बॉल्स बनाकर चपटा करें. अवन में १८० डिग्री से. पर १०-१५ मिनट बेक करें.
चॉकलेट मूस
सामग्रीः डेढ़ कप दूध, ४ टेबलस्पून कोको पाउडर, १७० ग्राम चॉकलेट, ७ ग्राम जिलेटिन, २ टेबलस्पून कस्टर्ड पाउडर, १०० ग्राम पेंटी हुई फ्रेश क्रीम, २ टेबलस्पून कंडेंस्ड मिल्क, १ टीस्पून वेनीला एसेंस, ढाई टेबलस्पून शक्कर.
विधिः दूध उबालें. कोको पाउडर, शक्कर और कस्टर्ड पाउडर मिलाएं. दूध को चलाती रहें. ताकि गुठलियां न बनने पाएं. गाढ़ा होने पर आंच से उतार लें. ठंडा करें . एक बाउल में चॉकलेट कोऔर बटर मिक्स करें. चॉकलेट को डबल बॉयलर या माइक्रोवेव में पिघलाएं. दूध वाले मिश्रण में मिलाएं. अब पिघला हुआ जिलेटिन और वेनीला एसेंस डालें. फ्रेश क्रीम मिलाएं. मूस को बाउल में डालकर २ घंटे फ्रिज में रखें.
चॉकलेट फ्लेक्स से गार्निश करें.

0 टिप्पणियाँ