सांगली चटनी
सामग्री: आधा नारियल कद्दूकस किया हुआ, ४ टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर, १00 ग्राम लहसुन का पेस्ट, स्वादानुसार नमक
विधि: सारी सामग्री को मिलाकर मिक्सर में पीस लें. गरम-गरम परांठों के साथ सर्व करें.
स्टफ ककड़ी
सामग्री: ३ ककड़ी (छीलकर बीच में लंबा चीरा लगाएं और बीज निकाल लें), १ टीस्पून सोया सॉस और
१/२ टीस्पून विनेगर, १ टीस्पून चिली सॉस, हरी प्याज़.. स्टफिंग के लिए: १ कप मिक्स वेजीटेबल (फ्रेंचबीन्स, गाजर, हरी प्याज़, शिमला मिर्च) बारीक कटे हुए, २ उबले हुए आलू, चुटकीभर अजीनोमोटो, १ टेबलस्पून अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट,
नमक स्वादानुसार.
विधिः एक कड़ाही में सभी सब्जियां डालकर भूनें. आलू, अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट अजीनोमोटो,
नमक मिलाकर थोड़ी देर भूनें. आंच से उतारकर ठंडा होने दें. ककड़ी में ये मिश्रण भरें. एक फ्राइंग पैन में ककड़ी रखें और धीमी आंच पर पकाएं. गैस बंद करके १ टीस्पून सोया सॉस, १/२ टीस्पून विनेगर, १ टीस्पून
चिली सॉस डालें, हरी प्याज़ डालकर गरम-गरम सलाद या स्टार्टर की तरह परोसें.

0 टिप्पणियाँ