बिसी बेले भात
सामग्री: १ कप चावल, १/४ कप अरहर की दाल, १ प्याज, ३-४ लहसुन की कलियां, १ टीस्पून इमली का पल्प, १-१ टीस्पून सांबर मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर, आधा टीस्पून हल्दी पाउडर, आवश्यकतानुसार
पानी. स्वादानुसार नमक
विधि: चावल व दाल धोकर आवश्यकतानुसार पानी और नमक मिलाकर कुकर में ३ सीटी आने तक पकाएं कड़ाही में प्याज व लहसुन डालकर भूनें सारे मसाले, इमली का पल्प और पानी मिलाकर पकाएं, दाल-चावल मिलाएं, लेकिन गाढ़ा
न होने दें. नोटः आप चाहें तो स्वादानुसार बिसी बेले भात में मनचाही सब्जियां भी मिला सकती हैं.
सिजलर
सामग्री: १ कप पका हुआ चावल, ५-६ टुकड़े फूलगोभी, १/४ कप कॉर्न, १ गाजर, ५-६ फ्रेंचबीन्स, १/४ कप हरी मटर, ५० ग्राम आलू (सारी सब्जियों को मिलाकर उबाल लें.), ५० ग्राम मैश किया हआ पनीर, आधी शिमला मिर्च बारीक कटी हई. ग्रीन पेस्ट के लिए: २-३ पालक के पत्ते, १२-१५ पत्तियां हरी धनिया की, २-३ लहसुन की कलियां, १ टुकड़ा अदरक (इन सबको मिलाकर मिक्सी में पीस लें).
सॉस के लिए: ७-८ पालक के पत्ते, ४-५ टमाटर, २ प्याज़, १ टीस्पून लहसुन-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, १ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, १ टेबलस्पून टोमैटो केचअप, आधा कप दूध, १/४ कप
मैश किया हुआ पनीर, नमक स्वादानुसार (सारी सामग्री को मिलाकर
पीस लें और कड़ाही में गाढ़ा होने तक पकाएं). _
अन्य सामग्री: आधा टीस्पून कालीमिर्च पाउडर, १ नींबू का रस, २ टीस्पून विनेगर, १ टीस्पून पानी, पत्तागोभी के पत्ते, आधा टीस्पून लहसुन-अदरक का पेस्ट, नमक स्वादानुसार
विधि: कड़ाही में पका हुआ चावल डालकर ग्रीन पेस्ट मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करके एक ओर रख दें उबली हुई सब्जियों में नमक, नीबू का रस, कालीमिर्च पाउडर और लहसुन-अदरक का पेस्ट मिलाकर एक ओर रखे सिजलर प्लेट गर्म करें, पत्तागोभी के पत्ते रखें. एक ओर चावल और दूसरी ओर सब्ज़िया, पनीर और शिमला मिर्च रखकर ऊपर से उपरोक्त सॉस डालें. सिज़लर इफेक्ट देने के लिए विनेगर
में थोड़ा-सा पानी मिलाकर छिड़के

0 टिप्पणियाँ