तिल टोस्ट
_(३ व्यक्तियों के लिए)
सामग्रीः ६ ब्रेड की स्लाइस किनारे कटे हुए, २ आलू उबले हुए, २-२ टेबलस्पून गाजर कद्दूकस की हुई, शिमला मिर्च और हरी प्याज़ बारीक कटी हुई, १-१ टेबलस्पून सोया सॉस और तेल, ३ टेबलस्पून सफेद तिल, १
टीस्पून कालीमिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार.
विधिः कड़ाही में तेल गरम करके सभी सब्ज़ियों को २-३ मिनट तक पकाएं. उबला हुआ आलू, नमक, कालीमिर्च पाउडर और सोया सॉस मिलाएं. ठंडा होने के लिए अलग रख दें. फिर ब्रेड की स्लाइस पर आलू वाला मिश्रण फैलाएं. ऊपर से सफेद तिल बुरककर अवन में बेक कर लें या कड़ाही में तेल गरम करके तल लें.

0 टिप्पणियाँ