अमीरी खमन

अमीरी खमन


(४ व्यक्तियों के लिए) 


सामग्रीः आधा किलो रेडीमेड ढोकला, २ टेबलस्पून अदरक-हरी मिर्च-लहसुन का पेस्ट, २ टेबलस्पून शक्कर, १/४ कप अनारदाने, २ टेबलस्पून बारीक कटी हरी धनिया, २ टेबलस्पून तेल, १/४ टीस्पून राई-जीरा, ३-४ करीपत्ता, १ कप बारीक नमकीन सेव.


विधिः ढोकले का चूरा कर लें. तेल गरम करके राई-जीरा, करीपत्ता डालकर भूनें. अदरक-लहसुनहरी मिर्च का पेस्ट डालें. ढोकले का चूरा डालें. शक्कर डालकर अच्छी तरह से मिला लें. सेव, हरी धनिया और अनारदाना से गार्निश करके सर्व करें.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ