कुरमुरे की खिचड़ी


कुरमुरे की खिचड़ी



सामग्रीः १/२ किलो कुरमुरा, १ आलू बारीक कटा हुआ, १/२ कप मूंगफली (भूनकर दरदरा पीस लें), १ टीस्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, १ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, १ टीस्पून धनिया पाउडर, १/२ टीस्पून हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, थोड़ी-सी हरी धनिया, २ टीस्पून शक्कर, १ टीस्पून नींबू का रस, २ टेबलस्पून नारियल .

कद्दूकस किया हुआ, राई, जीरा, हींग.



 विधिः एक कड़ाही में राई, जीरा और हींग डाल कर गरम करें. फिर आलू डालें, थोड़ा पानी डालें. आलू पकने पर कुरमुरा (भिगोकर निचोड़ लें) डालें. नमक, शक्कर, सभी मसाले, मूंगफली पाउडर, कद्दूकस किया हुआ नारियल, नींबू का रस, हरी धनिया डालकर मिक्स

करें. गरम-गरम सर्व करें.





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ