मसाला भात,शाही पुलाव


मसाला भात


सामग्री: १ कप चावल (भिगोकर रखें). ४ कालीमिर्च के दाने, २ टुकड़े दालचीनी, २ लौंग, १ तेजपत्ता- सभी को भूनकर पीस लें. २ टेबलस्पून नारियल कद्दूकस किया हुआ, १ टीस्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, २५० ग्राम आलू-हरी मटर-बैगन, २ टीस्पून दही, स्वादानुसार
 नमक, हरी धनिया और नींबू का रस 

विधिः एक कड़ाही में सब्ज़िया, चावल और सभी मसाले डालकर भूनें. फिर पानी डालकर पकाएं. पकने पर दही डालें परोसते समय हरी धनिया और नींबू का रस मिलाएं




शाही पुलाव


सामग्री: २ कप पका हुआ चावल, आधा कप उबली हुई हरी मटर, २-२ टेबलस्पून उबली हुई गाजर और फ्रेंत्तबीन्स, १/४ कप काजू, बादाम और किशमिश, १00 ग्राम
पनीर, २ स्लाइस में कटे हुए प्याज, १ टीस्पून कसूरी मेथी, आधा-आधा टीस्पून शाहजीरा और दालचीनी पाउडर, १ टीस्पून
गरम मसाला, स्वादानुसार नमक, 

विधिः कड़ाही में शाहजीरा और दालचीनी पाउडर डालकर भूनें. प्याज़ डालकर भूनें. सारी सब्जियां, पनीर, गरम मसाला और नमक मिलाएं. कसूरी मेथी, चावल और ड्रायफ्रूट्स डालकर मिक्स करें और
गरम-गरम सर्व करें,






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ