मसाला पराठा
सामग्री: १ कप गेहूं का आटा, १/२ कप उबली हुई हरी मटर, १ टीस्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, २०० ग्राम पनीर, स्वादानुसार नमक, १ टीस्पून चाट मसाला, हरी धनिया.
विधिः स्टफिंग के लिए पनीर को कद्दूकस कर लें. इसमें हरी धनिया, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, नमक और चाट मसाला मिलाएं. गेहूं के आटे में उबली हुई हरी मटर का पेस्ट और नमक डालकर गूंध लें. अब इसमें स्टफिंग भरकर बेलें और नॉनस्टिक तवे पर सेंक लें.
भाकरी
सामग्री: डेड कप गेहूं का दरदरा आटा, : उबला हुआ आलू. १/४ टीस्पून सोडा, २ टेबलस्पून
दही, आधा-आधा टीस्पून कालीमिर्च और जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक,
विधिः आटे में सारी सामग्री मिलाकर गूंध लें. छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेलें और नॉनस्टिक
तवे पर सेक लें.

0 टिप्पणियाँ