आलू परांठा


आलू परांठा


सामग्री: २ कप गेहूं का आटा, १ कप मैदा, स्वादानुसार नमक 


स्टफिंग के लिए: ३ उबले और मैश किए हुए आलू, १ बारीक कटा हुआ प्याज़, १ टीस्पून धनिया-जीरा पाउडर, १/४ टीस्पून हल्दी पाउडर, १ टेबलस्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, १ टीस्पून गरम मसाला, १ टेबलस्पून हरी धनिया, वादानुसार नमक. 


विधि: आटे में मैदा और नमक मिलाएं और पानी डालकर गूंध लें. आधा घंटा ढंककर रख दें. एक बाउल में स्टफिंग की सारी सामग्री मिला लें. आटे की लोई बनाकर स्टफिंग की सामग्री भरें और हल्के हाथों से बेलकर नॉनस्टिक तवे पर परांठे सेंक लें.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ